HP Govt Jobs 2021
हिमाचल प्रदेश के सरकारी आईटीआई में 66 श्रेणियों के करीब 1000 पद भरने की तैयारी शुरू
हिमाचल प्रदेश के सरकारी आईटीआई में 66 श्रेणियों के करीब एक हजार पद भरने की तैयारी शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने व्यवसायिक अनुदेशक, दस्तकारी अनुदेशक, ट्रेड अनुदेशक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2021 को अधिसूचित कर दिया गया है।
Total Vacancies : 1015 Posts
Age Limit
Minimum Age : 18 Years
Maximum Age : 45 Years
इन भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत 1015 पदों को भरा जाएगा। 18 से 45 वर्ष की आयु के लोग इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा विभाग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को राजपत्र में अधिसूचित कर दिया है। सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी स्कूल या संस्थान से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
निदेशक तकनीकी शिक्षा रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरने के लिए सरकार का अनुमोदन प्राप्त करने के बाद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भर्ती के लिए सिफारिश करेगा।
तकनीकी शिक्षा विभाग ने विभिन्न ट्रेड के तहत 66 श्रेणियों के पद भरने के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम राज्य लोक सेवा आयोग के साथ मिलकर तय किए हैं। हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। वर्ग तीन अराजपत्रित के तहत पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए श्रेणीवार आरक्षण भी लागू होगा।
Click Here to Download PDF 1600+ HP & Indian GK PDF file
November to April Current Affairs PDF
प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे


- BBMB Apprenticeship Recruitment 2026 Apply online for 58 Vacancies
- CSKHPKV Field cum Lab Helper Recruitment 2026 Apply offline
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts






