HRTC Recruitment 2026

HRTC Recruitment 2026 Apply for 656 Temporary Posts

HRTC Recruitment 2026 Apply for 656 Temporary Posts Himachal Road Transport Corporation invites applications on plain paper from eligible candidates for temporary engagement as Drivers on day to day bsis to meet operational requirments and ensure uniterrupted public transport services across the state.

HRTC Recruitment 2026 : Overview

OrganisationHRTC
PostDriver
Vacancy656
CategoryRecruitment
Application Type Recruitment servicesOffline
 Educational Qualification10th with driving licence
Age Limit18-45 Years
Selection ProcessMerit & Document verification
WhatsApp Official ChannelJoin WhatsApp Channel

HRTC Recruitment 2026 : Vacancies

image 7

किस यूनिट में कितने पद भरे जाएंगे

सबसे अधिक 25-25 पद रामपुर, रोहड़ू, शिमला ग्रामीण, शिमला लोकल, करसोग, तारादेवी, नेरवा, सोलन, नाहन, मंडी, कुल्लू, केलांग, सुंदरनगर, चंबा, पालमपुर, बैजनाथ, हमीरपुर, देहरा और बिलासपुर यूनिटों में रखे गए हैं। उना, नगरोटा, सरकाघाट, धर्मपुर यूनिट के लिए 20-20 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। रिकांगपिओ 15, नालागढ़ 15, तारादेवी 13, जोगेंद्रनगर 12, परवाणु ओर पठानकोट में 10 -10, संसारपुर  6 पदों पर साक्षात्कार होंगे।

ये रहे पात्रता मानदंड

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसके पास एचटीवी/एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए तथा भारी वाहनों को चलाने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। अभ्यर्थी का चरित्र और आचरण भी संतोषजनक होना चाहिए तथा उसके खिलाफ कोई गंभीर यातायात या आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।

1500 रुपये प्रतिदिन मिलेगा मानदेय

एचआरटीसी ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को 1500 रुपये प्रतिदिन का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और इससे नियमित नियुक्ति, वरिष्ठता, समायोजन या सेवा निरंतरता का कोई अधिकार प्राप्त नहीं होगा। एचआरटीसी प्रबंध निदेशक की ओर से जारी  निर्देशों में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता (टीए/डीए) नहीं दिया जाएगा। निगम प्रबंधन ने यह अधिकार भी सुरक्षित रखा है कि आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है अथवा चयन प्रक्रिया को किसी भी समय रद्द किया जा सकता है।

24 जून को होगा ड्राइविंग टेस्ट

उम्मीदवारों के लिए वॉक इन इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट 24 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र, अनुभव संबंधी दस्तावेज और स्वयं सत्यापित प्रतियां लानी होंगी। इसके अलावा यह घोषणा भी देनी होगी कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है और वे किसी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराए गए हैं।

Important Links


Detailed Notification
Click Here
Application FormClick Here
Join our WhatsApp GroupClick Here
Subscribe Our YouTube ChannelClick Here
Scroll to Top