Aangwadi Worker & Assistant Recruitment 2024 in Nurpur HP Apply for 26 Posts बाल विकास परियोजना नूरपुर के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच और आंगनबाड़ी सहायिका के 21 रिक्त पद भरे जाएंगे।
नूरपुर के कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत पुंदर के आंगनबाड़ी केंद्र सत्यारा, नगर परिषद नूरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र नूरपुर-6, ग्राम पंचायत ग्योरा के आंगनबाड़ी ग्योरा-2, गहीलगोड़ की लगोड़ और गहीं केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसके अलावा पंचायत कोपड़ा के कोपड़ा और ठेहड-1, ग्राम पंचायत नागनी और रिना, धनेटी गारला के सनेका, छतरोली के छतरोली-1, भलेटा के काथल-1, खेल के हंगेरा, पंदरेड़ के पंदरेड़ और ठाणा, ग्राम पंचायत थोड़ा गलोड़, जटोली और चकवन वासा, नागाबाड़ी के राजा का बाग-1, उपरली खन्नी के उपरली खन्नी-1 और उपरली खन्नी-3, बदूही के बदूही-1, भलूण के वारल, ममूहगुरचाल के मेहला, ग्राम पंचायत सदवां के सदवां और ग्राम पंचायत ठेहड़ के छौ आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के 21 रिक्त पद भरे जाने हैं।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।
आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थायी निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए जमा दो पास होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।
Important Links
| Join our WhatsApp Group | Click Here |
| Subscribe Our YouTube Channel | Click Here |

- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







