DC Office Mandi Patwari Recruitment 2024 Apply Now for 70 Posts प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में लंबित कार्यों के निपटान के लिए सेवानिवृत्त पटवारी- कानूनगो की सेवाएं ली जाएंगी। मंडी जिले में वर्तमान में पटवारियों के 70 पद रिक्त हैं। इन पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी – कानूनगो की निर्धारित शर्तों के आधार पर अस्थायी भर्ती की जाएगी।
इसके लिए इच्छुक सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो उनके कार्यालय में 29 जनवरी सायं 5 बजे तक सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को 25 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। माह की समाप्ति पर वे एक दिन के आकस्मिक अवकाश के हकदार होंगे।
Total Vacancies : 70 Posts
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि प्रथम चरण में इन पदों को तीन माह के लिए भरा जाएगा। इसे कार्य की दक्षता को देखते हुए आगे बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ सत्यापित दसवीं प्रमाण पत्र, सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और शपथ पत्र अवश्य संलग्न करें।
Qualifications
उम्मीदवार ने हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में कम से कम पांच साल की सेवा की हो और उनके खिलाफ किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित न हो।
Age Limit
उम्मीदवार की आयु पद की विज्ञप्ति होने के समय 65 साल से अधिक न हो। उपायुक्त ने बताया कि आवेदन पत्रों की संख्या विज्ञापित पदों से अधिक होने की स्थिति में तुलनात्मक कम आयु के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति अस्थायी है और संबंधित नियुक्ति अधिकारी की ओर से किसी भी समय समाप्त की जा सकती है।
Important Date
इसके लिए इच्छुक सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो उनके कार्यालय में 29 जनवरी सायं 5 बजे तक सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं।
Pay Scale
नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को 25 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। माह की समाप्ति पर वे एक दिन के आकस्मिक अवकाश के हकदार होंगे।
How to Get More Information
न्होंने बताया कि इस भर्ती से वर्तमान में पटवारियों की पदोन्नति पर कोई असर नहीं होगा और पदोन्नति की दृष्टि से इन पदों को खाली ही माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय के दूरभाष नंबर 01905- 222187 पर संपर्क किया जा सकता है।
Important Links
| Join our WhatsApp Group | Click Here |
| Subscribe Our YouTube Channel | Click Here |

- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







