Ex-servicemen Directorate Hamirpur Recruitment 2023 निदेशालय के निदेशक बिग्रेडियर मदन शील और रोजगार विंग के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि श्रेणी तीन और चार के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। साक्षात्कार का शेड्यूल निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर 1343 पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। इन पदों के लिए पूर्व सैनिक, युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के आश्रित और उनकी विधवाएं पात्र हैं। साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरे जाएंगे।
Total Vacancies : 1343 Posts
स्वास्थ्य विभाग : 497 Posts
शिक्षा विभाग : 671 Posts
तकनीकी : 22 Posts
अन्य विभाग : 153 Posts
निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 3 जुलाई से 30 अक्टूबर इन पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। निदेशालय के निदेशक बिग्रेडियर मदन शील और रोजगार विंग के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि श्रेणी तीन और चार के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। साक्षात्कार का शेड्यूल निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इन पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
सीनियर डॉफ्टसमैन, एचआरटीसी चालक, स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, ग्रुप इंस्पेक्टर, फिशर असिस्टेंट, एनएम, ऑडियो मेट्रीशियन, ऑडियो मेट्रिक असिस्टेंट, ब्लॉक प्रोगाम मैनेजर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, डेंटल मैकनिक, डिस्पेंसर, फीमेल हेल्थ वर्कर, एमओ, एमओ (आयुष), ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट, मल्टी रिहैबिलिटेशन वर्कर, रेडियोग्राफर, आरबीएसके मैनेजर, स्टाफ नर्स के लिए साक्षात्कार होंगे।
साथ ही टीबी हेल्थ विजिटर, सीनियर लैब सुपरवाइजर, लैब तकनीशियन, मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड 2, लैब अटेंडेंट, फार्मासिस्ट (एलोपैथी), फार्मासिस्ट(आर्युवेदा), सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, वेटरनरी फार्मासिस्ट, अकाउंटेंट, अकाउंटेंट कम मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर, जेओए (अकाउंटस), जूनियर अकांउटेंट, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंटस), असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर, सेरी कल्चर इंस्पेक्टर के पदों के लिए भी साक्षात्कार होंगे।

तकनीकी सुपरिंटेंडेंट, माइनिंग इंस्पेक्टर, जूनियर कोच, जेई (सिविल), रेफ्रिजरेटर प्लांट ऑपरेटर, सब स्टेशन अटेंडेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, सब फायर ऑफिसर, टीजीटी (मेडिकल), टीजीटी नॉन मेडिकल, एलटी, शास्त्री, कंडक्टर, ड्राइंग मास्टर, जेबीटी आदि पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। वहीं, ऊना, मंडी, कुल्लू और शिमला के लिए दैनिक वेतन भोगी (क्लास फोर) के साक्षात्कार भी होंगे।
YouTube पर देखे
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







