HP Cabinet Meeting 300 पदों को भरने की मंजूरी
Himachal Pradesh Cabinet Meeting 300 पदों को भरने की मंजूरी
HP Cabinet Meeting 300 पदों को भरने की मंजूरी हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।
कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के करीब 300 पदों के सृजन व भरने की मंजूरी दी है। इसके अलावा स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने व अपग्रेड करने की मंजूरी दी है।
Total Vacancies : 300 Posts
Fire Officer : 08 Posts
Leading fireman : 09 Posts
Pump Operator : 30 Posts
Fireman : 66 Posts
जिला सोलन के चंडी में लोक निर्माण विभाग के उपमंडल को खोलने और विभिन्न श्रेणियों के सात पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति दी है।
जलशक्ति मंडल रिकांगपिओ के तहत सांगला में जल शक्ति उप मंडल और कड़छम में नया जल शक्ति अनुभाग में विभिन्न श्रेणियों के चार पदों का सृजन कर उन्हें भरने को स्वीकृति दी गई।
जिला कुल्लू के मनाली विधानसभा क्षेत्र के कटराईं में जल शक्ति मंडल और बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा में जलशक्ति उपमंडल खोलने का निर्णय लिया। इस मंडल के तहत नए अनुभाग के सृजन और इस कार्यालय के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 21 पदों के सृजन को मंजूरी दी।
जिला मंडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोलथड़ा, सजाओं तथा छोलगढ़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया। इन केंद्रों के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणी के 16 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC
प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts








