HP Education Department 2026 हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीबीएसई संबद्धता के लिए स्वीकृत 130 सरकारी सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के लिए सीबीएसई संबद्ध स्कूल उत्कृष्टता योजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। इन स्कूलों में सैकड़ों पदों को भरने की भी मूंजूरी दी गई है। सरकार ने 25 सितंबर 2025 को जारी 100 स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 560 पदों का सृजन के आदेश दिए हैं। इन पदों को सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के लिए उत्कृष्टता योजना की एक उप योजना के तहत भरा जाएगा।
इन स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग के कारण मूल काडर में रिक्तियों या इन स्कूलों में शेष रिक्तियों को जॉब ट्रेनी के रूप में सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। इसमें प्रवक्ता भूगोल के 51, प्रवक्ता(संगीत और वाद्य यंत्र) 76, प्रवक्ता(आईपी) 8, प्रवक्ता (मनोविज्ञान) 97, प्रवक्ता(ललित कला) 93, प्रवक्ता( संस्कृत) 64, प्रवक्ता(समाजशास्त्र) 77, प्रवक्ता (अर्थशास्त्र) 1, प्रवक्ता(अंग्रेजी) 69 व शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा के 24 पद भरे जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश में 130 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति, सेवा शर्तें, स्थानांतरण नीति और विशेष भत्ते को लेकर विस्तृत प्रावधान तय कर दिए गए हैं।
HP Education Department 2026 Overview
| Organisation | HP Education Department |
| Post | Teaching & Non Teaching Staff |
| Vacancy | More than 2000 Posts |
| Category | Recruitment |
| Application Type | Online |
| Educational Qualification | 10th to Graduation |
| Age Limit | 18 to 45 years |
| Online Registration | Update soon |
| Selection Process | Written/Merit |
| WhatsApp Official Channel | Join WhatsApp Channel |
HP Education Department 2026 Vacancy Details

30 स्कूलों में अतिरिक्त टीचिंग पदों को सृजित कर भरा जाएगा
सरकार की अधिसूचना के अनुसार प्रिंसिपल स्कीम में बताए गए मानदंड के अनुसार 19 जनवरी 2026 की तारीख वाले पत्र के जरिये मंजूर किए गए 30 स्कूलों में पहले से मंजूर पदों के अलावा अतिरिक्त टीचिंग पदों का सृजन कर भरा जाएगा। पदों की संख्या विभाग की ओर से तय की जाएगी और सरकार की मंजूरी के बाद अलग से सूचित की जाएगी। इन 130 स्कूलों में से प्रत्येक में एक-एक स्पेशल एजुकेटर के 130 पदों का सृजन और जॉब ट्रेनी के रूप में सीधी भर्ती से उन्हें भरा जाएगा। 130 स्कूलों में चौकीदार और स्वीपर के एक-एक पद का सृजन और जॉब ट्रेनी के रूप में भरा जाएगा।
अंग्रेजी और गणित के 400-400 शिक्षकों की नियुक्ति होगी, ये रहेंगी शर्तें
सीबीएसई संबद्ध स्कूल उत्कृष्टता योजना में राज्य चयन आयोग के माध्यम से 400 अंग्रेजी शिक्षकों और 400 गणित शिक्षकों की नियुक्ति निश्चित मानदेय/समेकित राशि के साथ अस्थायी आधार पर पांच साल की अवधि के लिए और 30,000 के निश्चित मासिक मानदेय पर साल में 10 महीने के लिए देय होगा। विभाग इन शिक्षकों की ओर से पढ़ाए जाने वाले एक विशेष पाठ्यक्रम को तैयार करेगा ताकि अंग्रेजी और गणित में विद्यार्थियों की दक्षता और सीखने के स्तर में सुधार किया जा सके। यह पाठ्यक्रम इन विषयों के मौजूदा पाठ्यक्रम के अतिरिक्त होगा। विभाग विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार इन 130 स्कूलों में इन शिक्षकों को तैनात कर सकता है और इन शिक्षकों को आवश्यकतानुसार अन्य सरकारी स्कूलों में भी लगाया जा सकता है।
इन श्रेणी के शिक्षकों, कर्मियों को आउटसोर्स पर भरा जाएगा
वहीं योग शिक्षक, परामर्शदाता सह कल्याण शिक्षक, कैटरिंग सुपरवाइजर व आया की सेवाओं को आउटसोर्सिंग के आधार पर (इन 130 स्कूलों में से प्रत्येक में एक) नियुक्त किया जाएगा। कार्मिक विभाग की ओर से जारी की जाने वाली सामान्य पीटी-एमटीडब्ल्यू नीति के तहत 390 अंशकालिक मल्टी टास्क वर्क(प्रत्येक 130 स्कूलों में तीन) की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा विभाग आवश्यकता अनुसार इन 130 स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त शिक्षण पदों का सृजन कर सकता है, जो इन पदों के अतिरिक्त होंगे। इन स्कूलों में बनाए गए पदों को हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के लिए शिक्षकों के सब काडर बनाने की सब स्कीम के तहत तय प्रक्रिया के अनुसार भरा जाएगा। स्कीम में बताई गई संख्या के अनुसार नॉन-टीचिंग स्टाफ की जरूरत, यानी क्लर्क/ जेओए आई, सीनियर असिस्टेंट, सुपरिटेंडेंट ग्रेड-1 और 2, विभाग के अंदर पदों के उन्नयन और युक्तिकरण के माध्यम पदों को बनाकर और भरकर पूरी की जाएगी।
Important Links
| Join our WhatsApp Group | Click Here |
| Subscribe Our YouTube Channel | Click Here |

- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts
- District Court Solan Recruitment 2026 – Apply Offline for Licenced Typist cum Computer Operator Posts
- DSSSB Peon Process Server Recruitment 2026 Apply Online For 641 Vacancies
- Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply online for 3500 Posts
- HP Home Guard Department Recruitment 2026 Apply offline for JOA IT Vacancies







