HP Education Department Recruitment 2026

HP Education Department Recruitment 2026 Apply offline for 72 Posts

HP Education Department Recruitment 2026 Apply offline for 72 Posts शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला-वार रिक्तियों का रोस्टर और पात्रता संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी रोस्टर के अनुसार सबसे अधिक 15 पद मंडी जिले में भरे जाएंगे।

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने विशेष रूप से दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए जेबीटी के 72 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 15 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला-वार रिक्तियों का रोस्टर और पात्रता संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

HP Education Department Recruitment 2026

HP Education Department Recruitment 2026 Overview

OrganisationHP Education Department
PostJBT
Vacancy72
CategoryRecruitment
Application TypeOffline
Educational Qualificationनियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का जेबीटी/डीएलएड योग्यता के साथ टेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य रहेगा
Age Limit18 to 45 Years
Pay ScaleRs.18,000/-
Application Start Date11 July 2026
Application Last Date22 August 2026
Selection ProcessMerit
WhatsApp Official ChannelJoin WhatsApp Channel

HP Education Department Recruitment 2026 Vacancies

HP Education Department Recruitment 2026

जारी रोस्टर के अनुसार सबसे अधिक 15 पद मंडी जिले में भरे जाएंगे, जबकि कांगड़ा में 10 पद उपलब्ध हैं। सिरमौर में 11, बिलासपुर में 9, सोलन में 8, चंबा और शिमला में 5-5, हमीरपुर में 4 तथा ऊना में 3 पद निर्धारित किए गए हैं। किन्नौर और कुल्लू में एक-एक पद जबकि लाहौल-स्पीति में इस श्रेणी का कोई पद नहीं है।

भर्ती प्रक्रिया में केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को भी महत्व दिया जाएगा। दिव्यांगता प्रतिशत, अतिरिक्त योग्यता, बीपीएल परिवार, पिछड़ा क्षेत्र, भूमिहीन परिवार, एकल महिला, अनाथ या एकल पुत्री जैसी श्रेणियों के लिए अतिरिक्त अंक निर्धारित किए गए हैं। अधिकतम 30 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार होगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रदेश सरकार की नई जॉब ट्रेनी नीति और वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत की जाएगी। जिला आवंटन अभ्यर्थियों की मेरिट और उनकी पसंद के आधार पर किया जाएगा।

HP Education Department Recruitment 2026 Important Date

Last Date to Apply : 25-08-2026

भर्ती प्रक्रिया में दृष्टिबाधित, कम दृष्टि, श्रवण बाधित, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, बौद्धिक दिव्यांगता, मानसिक बीमारी तथा बहु-दिव्यांगता सहित विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। प्रत्येक श्रेणी के लिए निर्धारित पदों का अलग-अलग रोस्टर भी जारी किया है। नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का जेबीटी/डीएलएड योग्यता के साथ टेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थी ने मैट्रिक और जमा दो की शिक्षा हिमाचल प्रदेश के किसी संस्थान से प्राप्त की हो, हालांकि बोनाफाइड हिमाचली अभ्यर्थियों को इस शर्त से छूट रहेगी। काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, टेट प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी। काउंसलिंग के बाद किसी अतिरिक्त दस्तावेज पर विचार नहीं किया जाएगा।

Important Links

Detailed NotificationClick Here
Apply NowClick Here
Join our WhatsApp GroupClick Here
Subscribe Our YouTube ChannelClick Here

Scroll to Top