HP Health Department Upcoming Recruitment 2023 हिमाचल सरकार स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 1900 पद भरने जा रही है। इसमें डॉक्टर के 300, हेल्थ केयर वर्कर के 1000 और 600 स्टाफ नर्सें शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग में इन पदों को भरने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
सरकार की ओर से जल्द ही इस मामले को कैबिनेट में लाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को मजबूत करने के लिए इन पदों को भरने जा रहा है। शिमला, सोलन, पालमपुर, धर्मपुर, कुल्लू समेत ऐसे कई अस्पताल है, जहां पर मरीजों की भीड़ ज्यादा रहती है।
Total Vacancies : 1900 Posts
Doctor : 300 Posts
Health Care Worker : 1000 Posts
Staff Nurse : 600 Posts
स्टाफ की कमी के चलते लोगों को उपचार में दिक्कतें पेश आ रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव तैयार किया है।विभाग का कहना है कि पहले जनजातीय क्षेत्रों के अस्पतालों में स्टाफ की तैनाती की जाएगी। उसके बाद मेडिकल काॅलेज और जोनल अस्पतालों में डॉक्टर और नर्सों को तैनात किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरा जा रहा है। लोगों को घर द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए मोबाइल हेल्थ वैन चलाने का फैसला लिया है। हेल्थ वैन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मामला उठाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी इस बारे बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूरदराज के अस्पतालों में स्टाफ उपलब्ध होने से मेडिकल कालेजों में भी मरीजों का कम भार पड़ेगा।
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







