HP Physical Education Teacher Recruitment 2023 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के 230 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को काउंसलिंग शेड्यूल जारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। चयनित होने वालों को सरकार की मंजूरी के बाद ही नियुक्ति पत्र देने को कहा गया है।
सरकारी स्कूलों में लंबे समय से शारीरिक शिक्षकों के पद नहीं भरे गए हैं। वर्ष 2021 के बजट भाषण में बतौर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शारीरिक शिक्षकों के 870 पद भरने की घोषणा की थी।
Name of Post : Physical Education
Total Vacancies : 870 Posts

District wise Backlog Vacancies
Chamba : 77 Posts
Kangra : 33 Posts
Kinnaur : 02 Posts
Kullu : 25 Posts
Mandi : 27 Posts
Shimla : 16 Posts
Sirmaur : 03 Posts
Solan : 24 Posts
Una : 22 Posts

भर्ती नियमों को लेकर मामला कोर्ट में पहुंचने के चलते यह पद अभी तक भरे नहीं गए हैं। इस कारण स्कूलों में कई गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। अब प्रदेश सरकार ने कुल 870 पदों में से 230 पद बैचवाइज आधार पर जल्द भरने का फैसला लिया है। इसके लिए काउंसलिंग जिला स्तर पर होगी।
लंबे समय से शारीरिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित युवाओं के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्ति के लिए 230 शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती 4 अप्रैल से शुरू होगी। अभ्यर्थी किसी भी जिले की काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। गृह जिले की ही काउंसलिंग में शामिल होने की कोई शर्त नहीं लगाई गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिलावार काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।
चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले की काउंसलिंग तिथियां कुछ दिन बाद जारी होंगी। सूबे में 2 मई तक काउंसलिंग चलेगी। हर जिले को काउंसलिंग के लिए दो से तीन दिन दिए गए हैं। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को सरकार की मंजूरी के बाद ही नियुक्ति पत्र देने को कहा गया है।
हमीरपुर, लाहौल-स्पीति के कोटे में कोई पद नहींशारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती के लिए जारी हुए जिला कोटे में हमीरपुर और लाहौल-स्पीति के लिए एक भी पद नहीं है। बिलासपुर में एक, चंबा में 77, कांगड़ा में 33, किन्नौर में दो, कुल्लू में 25, मंडी में 27, शिमला में 16, सिरमौर में तीन, सोलन में 24 और ऊना में 22 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे।
किस जिले में कब होगी काउंसलिंग जिला उपनिदेशकों को भेजे गए काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक कुल्लू में 4-5 अप्रैल, कांगड़ा 10 से 12, ऊना 17-18 , हमीरपुर 19-20, बिलासपुर 21-22, सोलन 24-25, सिरमौर 26-27, शिमला में 28-29 अप्रैल और मंडी में 1 और 2 मई को काउंसलिंग होगी। बिलासपुर में एक, चंबा 77, कांगड़ा 33, किन्नौर दो, कुल्लू 25, मंडी 27, शिमला 16, सिरमौर तीन, सोलन 24 और ऊना में 22 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे।
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







