HP Private Jobs 2026 Walk in interview for 313 Posts ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा प्रदत्त संशोधित जानकारी के अनुसार 06 फरवरी, 2026 को अब 313 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि मैसर्ज़ वीनस रेमेडिज लिमिटेड बद्दी द्वारा पेंटर, हेल्पर व एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर के 25 पद, मैसर्ज़ विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज बद्दी में हेल्पर, डोफर, वाइंडर, फीटर, इलेक्ट्रिीशियन के 115 पद, मैसर्ज़ ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटिड नालागढ़ में आई.टी.आई. व नॉन आई.टी.आई. के 150 पद, मैसर्ज़ क्लब महिंद्रा कण्डाघाट में रूम अटेंडेंट, हाउसकीपिंग व सुपरवाइजर के 07 पद, ऑपरेटिव इंजीनियर ट्रैनी के 05 पद तथा जीवन आयुर्वेदा धर्मपुर में बी.ए.एम.एस. चिकित्सक व एग्ज़ीक्यूटिव के 11 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे।
न्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, एच.एम., आई.टी.आई. (सभी ट्रेड), बी.फार्मा, बी.ए.एम.एस. व आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं।
सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 06 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में सम्पर्क किया जा सकता है।

Important Links
| Join our WhatsApp Group | Click Here |
| Subscribe Our YouTube Channel | Click Here |

- HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – Apply Online for 43 Vacancies
- HPRCA Hamirpur Recruitment 2026 – Apply Online for 2423 Vacancies
- RRB NTPC UG Recruitment Notification 2026 Apply Online for 1,688 Undergraduate Posts
- BBMB Apprenticeship Recruitment 2026 Apply online for 58 Vacancies
- CSKHPKV Field cum Lab Helper Recruitment 2026 Apply offline







