Upcoming Govt Jobs in Himachal Pradesh 2024 पिछले १८ महीनों से हिमाचल में कोई भी बड़ी भर्ती नही हुई है और सरकारी विभागों में बहुत सारे पद रिक्त चल रहे है, ऐसे में उम्मीद यही है की जून के महीने में बहुत सारे रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार विज्ञापन जारी कर दे
हिमाचल सरकार की लगभग सभी विभागों में पद खाली है, जैसे राजस्व विभाग में पटवारी के 900 से ज्यादा पद खाली है, इसके अलावा पशुपालन विभाग में भी मंत्रिमंडल ने पशुपालन विभाग में सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पशु चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग के लिए विभाग में 1000 मल्टी टास्क वर्कर्स रखने को मंजूरी प्रदान की. बैठक में लोक निर्माण विभाग में जेओए (आईटी) के 30 पद भरने को भी मंजूरी दी गई.
जलशक्ति विभाग में दस हजार पैरा वर्कर भर्ती प्रक्रिया के लिए जुलाई माह में औपचारिक्ताएं पूर्ण कर ली जाएगी। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है।
परिवहन विभाग में 350 चालकों के पद स्वीकृत किए गए हैं। उन्हें भी चुनाव समाप्त होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) के 40 पद और कनिष्ठ तकनीशियन (वर्क इंस्पेक्टर) के 25 पद, जल शक्ति विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के 20 पद, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर में विभिन्न श्रेणियों के 7 पद और सैनिक कल्याण विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 5 पद भरने को स्वीकृति दी है.
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे में पैरा मेडिकल स्टाफ के 1,500 पद भरने का फैसला लिया है।
राज्य कर और उत्पाद शुल्क विभाग में उत्पाद शुल्क और कराधान निरीक्षकों के 25 पद, बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारियों के 10 पद भरे जाएंगे।
पुलिस विभाग में पुरुष और महिला कांस्टेबल के 1,226 पद भरने की अनुमति प्रदान की गई है। इनमें 818 पद पुरुष कांस्टेबल 351 महिला कांस्टेबल और 57 पद पुरुष चालकों के हैं।
Important Links
| Join our WhatsApp Group | Click Here |
| Subscribe Our YouTube Channel | Click Here |

- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







