कैबिनेट सब कमेटी की बैठक ( Cabinet sub committee meeting) आज कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान(Harsh Wardhan Chauhan) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि सबसे पहले शिक्षा विभाग ( Education Department) में रिक्त पद भरे जाएंगे क्योंकि इसी विभाग में सबसे अधिक पद खाली चल रहे हैं।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों मे 70 हज़ार पद खाली चल रहे हैं और प्रदेश में कुल 3 लाख स्वीकृत पद हैं। सबसे अधिक पद शिक्षा विभाग में खाली है।
कल फिर से साढ़े दस बजे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिसकी रिपोर्ट कैबिनेट में जाएगी और सबसे पहले शिक्षा विभाग में ही खाली पदों को भरा जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। शिक्षा विभाग में 1 लाख 12 हज़ार स्वीकृत पद हैं, जिसमें से 20 हज़ार से ज़्यादा खाली हैं। इसलिए सबसे पहले शिक्षा विभाग में पद भरने के लिए नीति बनाएंगे।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि लोक सेवा आयोग ( HPPSC) की ओर से पिछले पांच साल में 2 हज़ार 375 पद भरे गए जबकि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा इसी पीरियड में 15,707 पद भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रोसेस की स्पीड अप किया जाना है।
सरकार ने सरकारी क्षेत्र में 1 लाख रोजगार और निजी क्षेत्र को मिलाकर पांच लाख रोजगार ( 5 lakh jobs)देने का प्लान बनाया गया है। चौहान ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में सामने आया है कि प्रदेश के दुर्गम इलाकों में शिक्षण संस्थानों में बहुत सारे रिक्त पद हैं, ऐसे में सरकार यह पॉलिसी बनाने जा रही हैं कि इन इलाकों में जल्द पद कैसे भरे जाएं
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







