HP Panchayat Secretary Recruitment 2022
Himachal Pradesh Panchayat Secretary Recruitment 2022 पंचायत सचिवों के 389 और पद भरेगी हिमाचल सरकार
HP Panchayat Secretary Recruitment 2022 पंचायत सचिवों के 389 और पद भरेगी हिमाचल सरकार हिमाचल प्रदेश में दूसरे चरण में सरकार पंचायत सचिवों के 389 और पद भरेगी।
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से पंचायत सचिवों की भर्ती होगी। भर्ती में पंचायत सिलाई अध्यापिकाओं को 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा। पंचायत सचिवों के ये पद भरने के बाद 166 पद रिक्त रहेंगे। पंचायत सिलाई अध्यापिकाओं के लिए दस साल का अनुभव और जमा दो कक्षा पास योग्यता अनिवार्य होगी।
सरकार ने इससे पहले 289 पंचायत सचिवों के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के माध्यम से करवाई थी। लिखित परीक्षा के बाद पंचायतीराज विभाग ने मेरिट सूची तैयार कर प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के माध्यम से टाइप टेस्ट करवाया था। इसका रिजल्ट आने के बाद विभाग पंचायत सचिवों की तैनाती करेगा।
अब पंचायतीराज विभाग दूसरे चरण में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से पंचायत सचिवों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और टाइप टेस्ट कराएगा। पंचायत सचिवों के पदों के लिए अन्य वर्ग के लिए स्नातक की योग्यता और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी होगा। पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि दूसरे चरण में आयोग के जरिये 389 पद भरे जाने हैं।
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC

प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे
- BBMB Apprenticeship Recruitment 2026 Apply online for 58 Vacancies
- CSKHPKV Field cum Lab Helper Recruitment 2026 Apply offline
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts







