Big update HPPSC will be start Recruitment with in 10 days मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले 10 दिन के भीतर हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के दो हजार विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। अभ्यर्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी और न ही आयु सीमा की शर्त रहेगी। एक महीने के अंदर भर्ती परिणाम जारी होगा। वहीं, पुरानी लंबित भर्तियों जिनपर कोई मामला नहीं बनता, उनका परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार को विधानसभा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी चयन आयोग में पेपर बेचने का धंधा पिछले कई सालों से चल रहा था। हमने विजिलेंस के माध्यम से जाल बिछाया और पेपर लीक करने वालों को पकड़ा। साथ ही आयोग को भंग किया।
कुछ विभागों में व्यवस्था बदली
सीएम ने कहा कि पहले दिन से हमारी प्रतिबद्धता रही है कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश की अर्थव्यवस्था कर्ज के बोझ के तले दबी हुई है। 17 मार्च को जब बजट पेश किया तो प्रदेश के लोगों के लिए उम्मीद की किरण आई। तकरीबन 10 बैठकें खुद लीं। चार साल में भविष्य की युवा पीढ़ी का ध्यान रखेंगे। शिक्षण संस्थान और डिवीजन खोलना बड़ी बात नहीं है।
विधायकों की राय आई कि हमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। कुछ विभागों में व्यवस्था बदल दी है, कुछ में बजट के एक साल में परिवर्तन आएगा। कहा कि चार साल में अर्थव्यवस्था पटरी पर आए, इस दृष्टि से सरकार काम कर रही है। छह माह में सभी ग्रीन कॉरिडोर की टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी।
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC
- HPRCA Hamirpur Recruitment 2026 – Apply Online for 2423 Vacancies
- RRB NTPC UG Recruitment Notification 2026 Apply Online for 1,688 Undergraduate Posts
- BBMB Apprenticeship Recruitment 2026 Apply online for 58 Vacancies
- CSKHPKV Field cum Lab Helper Recruitment 2026 Apply offline
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies



