बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। HP Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2023 हिमाचल प्रदेश में बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरे जाएंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के कार्यालय में 20 अक्तूबर शाम 5:00 बजे तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
Total Vacancies : 19 Posts
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता : 05 Posts
आंगनबाड़ी सहायिका : 14 Posts
Pay Scale
Salary for सहायिका : Rs.5200/-
Salary for आंगनबाड़ी कार्यकर्ता : Rs.9500/-
Age Limit
Minimum Age : 18 Years
Maximum Age : 45 Years
Important Date
Last Date to Apply : 20-10-2023
ये भी पढ़े: हिमाचल के इस जिले में भी भरे जायेंगे आंगनबाड़ी के पद
योग्यता एवं मानदंड
कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का परिवार 1 जनवरी, 2023 तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) के सर्वेक्षण के अंतर्गत आता हो। आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के अंतर्गत आने वाले परिवारों की सूचना संबंधित आंगनबाड़ी के सर्वे रजिस्टर में से देखी जा सकती है।
HP Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2023
उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए जिसका प्रमाणपत्र नायब तहसीलदार /तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी की ओर से प्रमाणित/ प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इसके बाद किसी भी आवेदक से आवेदन, दस्तावेज प्राप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 25 अक्तूबर को सुबह 10:00 बजे सभी मूल दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-225538 व संबंधित पर्यवेक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद
बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/ सहायिकाओं के विभिन्न पद भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र समूर कलां, आदर्शनगर अप्पर अरनियाला, हरिजन मोहल्ला अप्पर कोटला कलां, रैंसरी मध्य, बदोली-1, भटोली-1 व वाल्मीकी मोहल्ला-1 बहडाला में आंगनबाड़ी वर्करस के पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र राजपूत मोहल्ला-1 बहडाला, रायपुर-4, लमलेहड़ा-2, लमलेहड़ा ब्राह्मण मोहल्ला, केंद्र संख्या 16 बसदेहड़ा, केंद्र नंबर 13 बसदेहड़ा, नारी, जखेडा-2, भटोली-2, सनोली राजपूत जाट मोहल्ला-2, प्रेमनगर ऊना, रामपुर-2, धमांदरी मनसोह, ब्राह्मण पट्टी मलाहत व रामपुर हरिजन मोहल्ला में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC

प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे
- IBPS RRB CRP-XV Recruitment 2026 HP Gramin Bank Recruitment 2026 Apply Online for Officer & Office Assistant Posts
- India Post GDS Recruitment 2026 Apply Online for 23757 Vacancies
- HP Forest Department Recruitment 2026 Apply offline for JOA (IT) Posts
- NIC Technical Assistant Recruitment 2026 Apply Online for 376 Vacancies
- HPPSC HPAS 2026 Notification Apply online for 22 Vacancies







