HP Cabinet Meeting 25 April 2022
Himachal Pradesh Cabinet Meeting 25 April 2022
HP Cabinet Meeting 25 April 2022 हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय शिमला में आयोजित की गई। कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने आबकारी एनडीपीएस और अन्य नियामक कानून के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य आबकारी विभाग में पुलिस कर्मियों के 73 पदों को सृजित कर भरने की मंजूरी दी।
इससे न केवल सरकारी राजस्व की सुरक्षा हो सकेगी, बल्कि समग्र रूप से नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए भी मदद मिलेगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग में लंबे समय से चली आ रही यह मांग पूरी हो गई है। इसके अलावा सरकारी विभागों में दिव्यांग अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति में चार फीसदी कोटा मिलेगा। यह कोटा चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी व द्वितीय से प्रथम श्रेणी पदों पर पदोन्नति के लिए मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से परीक्षाओं का स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट ने हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग व बोर्ड, विभागों को परीक्षा एक्ट 1984 के दायरे में लाने का फैसला लिया है। अब इनके माध्यम से होने वाली परीक्षाओं में यदि कोई नकल करते पकड़े गए तो उन्हें तीन वर्ष के लिए परीक्षाओं से बाहर किया जाएगा।
Total Vacancies : 4720 Posts
Police Staff in Excise Department : 73 Posts
Para Fitter : 480 Posts
Para Pump Operator : 1146 Posts
Multipurpose Worker : 2344 Posts
Panchayat Secretary : 389 Posts
Technical Assistant : 124 Posts
ग्राम रोजगार सेवक : 124 Posts
कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग में 3970 पैरा वर्कर भर्ती करने का फैसला लिया है। इनमें 1146 पैरा पंप ऑपरेटर, 480 पैरा फिटर व 2344 मल्टी पर्पज वर्करों को पैरा वर्कर नीति के अनुसार मानदेय के आधार पर (छह घंटे प्रतिदिन) नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की।
पंचायतीराज विभाग में पंचायत सचिवों के 389 पदों को कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने की स्वीकृति प्रदान की। इसी के साथ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से पंचायती राज विभाग में तकनीकी सहायकों के 124 नए पद सृजित करने और 40 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में नवगठित ग्राम पंचायतों के लिए चयन समिति के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों के 124 पदों को भरने की भी स्वीकृति दी गई। कैबिनेट ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कांगड़ा जिले की जयसिंहपुर तहसील के जलग में नई उप तहसील खोलने को स्वीकृति प्रदान की।
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC

प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







