HP Cabinet Meting 2024 Patwari JE Work Inspector JBT & Other 4000 Posts Sanctioned हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। राज्य सरकार स्कूलों और कॉलेजों में पीरियड आधार पर 2,600 शिक्षक भर्ती करेगी। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दुर्गम, जनजातीय सहित तमाम क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए यह फैसला किया गया। इनमें जेबीटी शिक्षकों के 1,600, स्कूल और कॉलेज प्रवक्ता के 1,000 पद भरे जाएंगे।
Patwari : 874 Posts
राज्य मंत्रिमंडल ने पटवारी के 874 पद जिला कैडर से ही भरने का फैसला लिया। पहले इन्हें राज्य कैडर से भरा जाना था।
मंत्रिमंडल की बैठक में प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग में ‘वार्षिक पीरियड आधार गेस्ट टीचर’ को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इन पदों को भरने के लिए जमा दो में परीक्षा में 75 फीसदी से ज्यादा नंबर वाले पात्र होंगे। जेबीटी में टेट में 65 प्रतिशत नंबर जरूरी होंगे। जबकि कॉलेज कैडर के लिए नेट या सेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। पीरियड आधार पर स्कूलों में प्रति पीरियड 200, 250 और कॉलेज में 300 रुपये दिए जाएंगे। रोजाना अधिकतम चार पीरियड होंगे। काउंसलिंग के बाद मेरिट आधार पर स्टेशन छांटने का भी विकल्प मिलेगा।
127 पदों को भरने की मंजूरी
मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 40 पद और कनिष्ठ तकनीशियन (वर्क इंस्पेक्टर) के 25 पद, जल शक्ति विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के 20 पद, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर में विभिन्न श्रेणियों के 7 पद व सैनिक कल्याण विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 5 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में हमीरपुर जिला में 50 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल सुजानपुर को 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा यहां पर विभिन्न श्रेणियों के 35 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।
Important Links
| Join our WhatsApp Group | Click Here |
| Subscribe Our YouTube Channel | Click Here |

- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







