HP Education Department JOA Library Recruitment 2024 हाई कोर्ट से राहत, प्रदेश के स्कूलों में खाली 2000 पद भरने पर शुरू होगी प्रक्रिया, जेओए लाइब्रेरियन भर्ती आचार संहिता हटते ही
लाइब्रेरियन के खाली पड़े 2000 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सरकार की ओर से हाई कोर्ट को यह जानकारी देते हुए बताया गया कि इन पदों के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम छह दिसंबर, 2023 को बना लिए थे।
इससे पहले हाई कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरियन) के नाम से भरे जाने वाले पदों के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को अंतिम रूप देने के आदेश दिए थे। पहले कोड ऑफ जिन पदों को एसिस्टेंट लाइब्रेरियन कंडक्ट खत्म के नाम से जाना जाता था
उनके होते ही प्रदेश स्थान पर नए केडर के जेओए के स्कूलों में (लाइब्रेरियन) के करीब 2000 पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं।
न्यू केडर के इन पदों के लिए भर्ती नियम नए सिरे से बना दिए गए हैं। लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनावों को लेकर जारी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के कारण इन रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है।
मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने सरकार के इस वक्तव्य के पश्चात तातापानी निवासी प्रताप सिंह ठाकुर की से मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखे पत्र से जुड़े मामले का निपटारा कर दिया।
पत्र के माध्यम से आरोप लगाया गया था कि सरकारी स्कूलों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरियन के दो हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं।
सरकारी स्कूलों में इन पदों के खाली रहते बच्चे निजी स्कूलों की तरफ रुख कर रहे हैं। यह भी आरोप लगाया गया था कि गरीब लोग निजी स्कूलों की फीस नहीं दे पाते और सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय न होने की वजह से बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में फेल हो जाते हैं।
पत्र के माध्यम गुहार लगाई थी कि सरकार को सरकारी स्कूलों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद भरने के आदेश दिए जाए।

Important Links
| Join our WhatsApp Group | Click Here |
| Subscribe Our YouTube Channel | Click Here |

- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







