HP Education Department MTW Recruitment 2021
Himachal Pradesh Education Department MTW Recruitment 2021
HP Education Department MTW Recruitment 2021 आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए बीते दिनों जारी किए गए नियमों में बदलाव होने जा रहा है। मल्टी टास्क वर्करों के चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा और शेष चार हजार पद आवेदन आधार पर भरे जाने हैं।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए बीते दिनों जारी किए गए नियमों में बदलाव होने जा रहा है।
Total Vacancies : 8000 Posts
Qualification
Minimum 5th Pass
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों के निर्माण के लिए भूमि देने वाले लोगों को इस भर्ती में पूर्व निर्धारित पांच अंकों से अधिक देने की योजना है। मामला मुख्यमंत्री के विचाराधीन है। इसके अलावा स्कूल से घर की दूरी मापने के लिए पंचायत सचिवों की ओर से इंकार करने के बाद खड़ी हुई मुश्किल को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग का राजस्व विभाग के साथ पत्राचार जारी है। इस मामले को कैबिनेट बैठक में ले जाने की संभावना भी है।
Also Read :- हिमाचल में 1828 पदों पर भर्ती
बता दें पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 के प्रावधानों के अनुसार उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभागों के तहत शैक्षणिक संस्थानों में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के 8000 पद भरने का निर्णय लिया गया है। पहले जारी नियमों के अनुसार वर्कर के घर से स्कूल की दूरी के आधार पर 10 नंबर होंगे। इसमें डेढ़ किलोमीटर के दायरे वाले आवेदक को 10 नंबर रखे गए है, दो किलोमीटर दायरे पर आठ, तीन किलोमीटर पर छह, चार किलोमीटर पर चार और पांच किलोमीटर की दूरी पर दो नंबर मिलेंगे। लेकिन दूरी मापने के लिए पंचायत सचिवों की ओर से इंकार करने के बाद मुश्किल खड़ी हो गई है।
ये भी पढ़े:- Himachal Pradesh में आचार संहिता हटते ही हजारों पदों के लिए शुरू होगी भर्ती
पांचवीं कक्षा पास को पांच नंबर, आठवीं पास को आठ नंबर मिलेंगे। विधवा या पति से अलग रहने वाली महिला को तीन नंबर मिलेंगे। स्कूल को भूमि देने वाले परिवार के सदस्य को तीन नंबर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल कोटे के आवेदक को तीन नंबर मिलेंगे। बेरोजगार परिवार के सदस्य को भी तीन नंबर मिलेंगे। जिस गांव या पंचायत के स्कूल में भर्ती की जानी है, वहां के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ लगते गांव में अगर कोई स्कूल नहीं है तो वहां का निवासी भी आवेदन कर सकेगा। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन करेगी।
Also Read : Apply Now for various Technical & Non Technical posts in HP
मुख्यमंत्री की अनुशंसा वाले आवेदनों की सत्यता को भी एसडीएम की कमेटी जांचेगी। पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों का काम स्कूल को खोलना और बंद करना, परिसर और कक्षाओं में सफाई करना, पीने के पानी का इंतजाम करना और स्कूल की डाक को अन्य विभागों में पहुंचाना होगा।
Download 1600+ HP & Indian GK PDF file
January to September Current Affairs PDF

प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे
- HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – Apply Online for 43 Vacancies
- HPRCA Hamirpur Recruitment 2026 – Apply Online for 2423 Vacancies
- RRB NTPC UG Recruitment Notification 2026 Apply Online for 1,688 Undergraduate Posts
- BBMB Apprenticeship Recruitment 2026 Apply online for 58 Vacancies
- CSKHPKV Field cum Lab Helper Recruitment 2026 Apply offline



