HP Education Department Recruitment for the Post of MTW
Himachal Pradesh Education Department Recruitment for the Post of MTW
HP Education Department Recruitment for the Post of MTW हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षा विभाग में 8,000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती 38 अंकों के आधार पर होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
मेरिट आधार पर चयन किया जाएगा। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी के माध्यम से वर्करों की भर्ती की जाएगी। जिन आवेदकों के परिवारों में सरकारी नौकरी में कोई नहीं होगा, उन्हें भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। घर से स्कूल की दूरी के आधार पर आठ अंक निर्धारित किए गए हैं।
आवेदकों को इसके लिए ग्राम पंचायतों या कार्यकारी अधिकारी से प्रमाणपत्र लाना होगा। जिस क्षेत्र में स्कूल है, वहां के स्थानीय निवासी को आठ अंक दिए जाएंगे। अन्य क्षेत्र के लोगों को दो से छह अंक मिलेंगे। आठवीं कक्षा पास आवेदक को आठ अंक और पांचवीं कक्षा पास को पांच अंक दिए जाएंगे। विधवा अनाथ और दिव्यांगों को आठ अंक मिलेंगे।
विषम परिस्थितियों में रहने वाले आवेदकों को पांच अंक दिए जाएंगे। पति से अलग रहने वाली महिला को तीन अंक मिलेंगे। अगर किसी आवेदक के परिवार की ओर से सरकारी स्कूल को भूमि दान में दी गई है, उन्हें भी आठ अंक मिलेंगे। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को तीन अंक दिए जाएंगे। बेरोजगार परिवार से संबंधित आवेदक को भी तीन अंक मिलेंगे।
अधिसूचना के तहत प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नियम 18 के तहत पूर्व में शुरू की गई भर्ती को रद्द कर दिया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से मुख्यमंत्री की संस्तुति पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 196 मल्टी टास्क वर्कर भर्ती किए गए थे।
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC

प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







