HP JBT Batch wise Recruitment 2023 प्रारम्भिक शिक्षा विभाग, उप-निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा जिला सिरमौर स्थित नाहन, जिला सिरमौर, हि० प्र० के कार्यालय में जे०बी०टी० (कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक) के पदों के लिए बैच आधार पर साक्षात्कार प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार दिनांक 05 मार्च, 2023 को निर्धारित किया गया है।
जिला सिरमौर तथा अन्य जिलों से सम्बधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हेतू 05 मार्च, 2023 का दिन ही निर्धारित किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकता है जो जे०बी०टी०भर्ती एवं पदोन्नती नियम, 2017 (JBT R&P Rules, 2017 ) नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करता हो अथवा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की अधिसूचना दिनांक 28 जून, 2018 के अनुसार 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक तथा शिक्षा स्नातक (बी०एड०) की योग्यता पूर्ण करता हो ।
Total Vacancies : 35 Posts
General : 14 Posts
EWS : 03 Posts
General WFF : 01 Post
SC : 09 Posts
OBC : 06 Posts
OBC IRDP : 01 Post
ST : 01 Post
Qualification for HP JBT Batch wise Recruitment 2023
अर्थात् 10+2 / स्नातक के साथ जे०बी०टी० / डी०एड० / डी०एल०एड०/ बी०एल०एड०/ बी०एड० और जे०बी०टी० टैट (कक्षा 1-5) पास कर लिया हो। इसके अतिरिक्त अनु० जाति / अनु0 जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / दिव्यांग से सम्बधित अभ्यर्थियों के लिए योग्यांकों में नियमानुसार 5% छूट है।
अतः जो भी अभ्यर्थी उक्त चयन प्रक्रिया में भाग लेना चाहता है वह निर्धारित तिथि 05 मार्च, 2023 को सुबह 10 बजे जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन ( DIET), जिला सिरमौर, हि० प्र० में आकर आवेदन कर सकता है। माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार अन्य जिलों के प्रार्थी जिनका नाम सम्बधित रोजगार कार्यालय में दर्ज है वह भी उक्त चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
Download Official Notification
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC
- BBMB Apprenticeship Recruitment 2026 Apply online for 58 Vacancies
- CSKHPKV Field cum Lab Helper Recruitment 2026 Apply offline
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts







