HPSCB Upcoming Jobs 2023 प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में विभिन्न श्रेणियों के 557 पद भरे जाएंगे। राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में विभिन्न श्रेणियों के 557 पद भरे जाएंगे। इन पदों को इंस्टीट्यूट बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (आईबीपीएस) के माध्यम से भरा जाएगा।
राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में सेवा में विस्तार और आधुनिकीकरण आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए हैं।
बैंक के नव नियुक्त निदेशक केशव नायक ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन महीनों में इन पदों को भरकर सहकारी बैंकों में चल रही स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा।
शीघ्र ही पूरे प्रदेश में बैंक की 50 शाखाएं और खोलने पर भी सहमति व्यक्त की गई। सुंदरनगर जिला कार्यालय पहुंचने पर अभिनंदन समारोह में केशव नायक ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में राज्य सहकारी बैंक में किसी प्रकार की भर्ती और पदोन्नति नहीं हो पाई।
अब अगले एक सप्ताह में छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक के 390 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती और पदोन्नति में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी।
एग्रीकल्चर सोसायटियों में भी वर्ष 2013 से 2018 की तरह भर्तियां होंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें।
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







