HPSSSB Hamirpur Declared 5 Examination Result
Himachal Pradesh SSSB Hamirpur Declared 5 Examination Result
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 923 में जूनियर इंजीनियर सिविल के 10 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए आयोग ने अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे थे।
10 अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा हुई। मेरिट के आधार पर 29 अभ्यर्थियों का चयन 27 दिसंबर को होने वाली 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।आयोग ने पोस्ट कोड 914 में जूनियर टेक्नीशियन टेलर मास्टर के एक पद को भरने के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।
ये भी पढ़े : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 24 पदों के लिए करे अभी आवेदन
आयोग ने इस पद को भरने के लिए अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे थे और अगस्त 2021 में लिखित परीक्षा करवाई। लिखित परीक्षा की मेरिट की आधा पर चार अभ्यर्थियों का चयन 24 दिसंबर को होने वाली 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। जिसमें रोलनंबर 914000087, 914000134, 914000163 और रोलनंबर 914000262 शामिल हैं।आयोग ने पोस्ट कोड 846 में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में जूनियर ऑफिसर सुपरवाइजर ट्रेनी एवं मेकेनिकल के पांच पदों को भरने के लिए ली परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।
आयोग ने इन पदों को भरने के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे और मार्च 2021 में लिखित परीक्षा जबकि सितंबर 2021 में 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया था। आयोग ने रोलनंबर 846000464, 846000770, 846000771, 846002052 और रोलनंबर 846002364 को सफल घोषित किया है।आयोग ने पोस्ट कोड 882 के तहत जल शक्ति विभाग में जूनियर इंजीनियर सिविल के 24 पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। मेरिट के आधार पर आयोग ने 22 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।
जबकि योग्य अभ्यर्थी ना मिलने के कारण अनुसूचित जाति वर्ग से स्वतंत्रता सेनानी वार्ड के दो पद खाली रह गए हैं।आयोग ने पोस्टकोड 890 के तहत एचआरटीसी में लेजर कीपर के 31 पदों को भरने के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया है लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर सभी पद भरे गए हैं।
Download 1600+ HP & Indian GK PDF file
January to September Current Affairs PDF
प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे
- CSKHPKV Field cum Lab Helper Recruitment 2026 Apply offline
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies









