Himachal Pre Nursery Teacher Recruitment 2021
HP Pre Nursery Teacher Recruitment 2021
Himachal Pre Nursery Teacher Recruitment 2021 देश के प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) करने वालों को 70 फीसदी और आंगनबाड़ी वर्करों को 30 फीसदी पद दिए जाएंगे। प्रदेश के 4787 सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती को आरएंडपी नियम बनाने का काम शुरू हो गया है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक हुई।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही नर्सरी और केजी की कक्षाओं के लिए भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों में एनटीटी कोटे के 70 फीसदी पदों में से 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। एनसीटीई के नियमों के तहत भर्ती की जाएगी।
Name of the post : Pre Nursery Teacher
Total Posts : 4787 Posts
Posts reserved for NTT : 3350 Posts
NTT Batch wise Posts : 1675 Posts
NTT Direct Recruitment Posts : 1675 Posts
Posts Reserved for Anganwadi Worker : 1437 Posts
Age Limit
Minimum Age : 18 Years
Maximum Age : 45 Years
शिक्षा विभाग इस बाबत प्रस्ताव बनाकर राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए लेकर जाएगा। मंत्रिमंडल शिक्षक भर्ती के कोटे में बदलाव भी कर सकता है। एनटीटी कर चुकी महिलाएं बीते लंबे समय से उन्हें ही इन स्कूलों में नियुक्ति देने की मांग कर रही हैं। उधर, आंगनबाड़ी वर्कर भी नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। दोनों ही संगठनों की ओर से विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदर्शन भी किए थे।
ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों के साथ आंगनबाड़ी वर्करों को भी भर्ती में शामिल करने का फैसला लिया है। विभागीय अधिकारियों की ओर से तैयार किए जा रहे प्रस्ताव में दस विद्यार्थियों से अधिक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षक भर्ती करने और शिक्षकों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय करने की सिफारिश भी की जा रही है। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वीरेंद्र शर्मा, महिला एवं बाल विकास निदेशक राखिल काहलो सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Download 1600+ HP & Indian GK PDF file
January to September Current Affairs PDF

प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts





