Upcoming Jobs in HP Panchayati Raj Department Recruitment 2023
Upcoming Jobs in HP Panchayati Raj Department Recruitment 2023
हिमाचल में जल्द ही 4 हजार सरकारी पदों (Govt Post) पर भर्ती होगी। यह बात शनिवार को हिमाचल के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग का रिव्यू करने के बाद मंत्री अनिरूद्ध सिंह (Minister Anirudh Singh) ने कही। उन्होंने कहा कि विभागों में खाली पदों को जल्द ही भरा जाएगा।
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए अधिकारियों से जानकारी मांगी है। इस रिपोर्ट को तैयार करके सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर आगे का प्लान तैयार होगा।
Total Vacancies : 4000 Posts
Panchayat Secretary
Auditor
JOA (IT)
Driver
Gram Rojgaar Sevak
District Panchayat Officer
Panchayat Inspector
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश के युवाओं को एक लाख नौकरियां (Jobs) देने वादा किया है। हम उस वादे को पूरा करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इसमें पंचायती राज विभाग में खाली पदों की रिपोर्ट मांग कर इन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि उनके सामने विभागीय समीक्षा के दौरान कई मसले आए हैं, जिसमें विभागों के खाली पद भी एक मसला है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कहा गया है कि वह अपने टारगेट के साथ आएं और तेजी से मामलों का निपटारा करें। पंचायतों में नेट कनेक्टिविटी का एक मामला है, जिसे लेकर आने वाले समय में तेजी से काम होगा, ताकि कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी को पूरी तरह से सुनिश्चित बनाया जा सके।
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts



