Upcoming NTT Recruitment in HP
Himachal Pradesh Upcoming NTT Recruitment 2022
Upcoming NTT Recruitment in HP प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में चार हजार शिक्षकों की भर्ती फरवरी में होगी। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के नियम विभाग तैयार कर रहा है। इसको लेकर कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी।
शिक्षा विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग और अर्ली चाइल्ड हुड केयर का कोर्स करने वालों को भर्ती में मौका दिया जाएगा। शिक्षकों के 70 फीसदी पद एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स तथा 30 फीसदी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरने का प्रस्ताव है।
Name of Post : NTT
Total Vacancies : 400 Posts
Post Reserved for NTT & Early Childhood care : 2800 Posts
Post Reserved for Anganwadi Worker : 1200 Posts
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता को लेकर कैबिनेट बैठक में अंतिम फैसला होगा। सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही नर्सरी और केजी की कक्षाओं के लिए भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों में एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स कोटे के 70 फीसदी पदों में से 35 फीसदी पद बैचवाइज और 35 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
एनसीटीई के नियमों के तहत भर्ती की जाएगी। विभागीय अधिकारियों की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में दस विद्यार्थियों से अधिक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षक भर्ती करने और शिक्षकों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय करने की सिफारिश की गई है।
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC
प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts







