HP Cabinet Meeting 5000 Posts in PWD
Himachal Pradesh Cabinet Meeting 5000 Posts in PWD
HP Cabinet Meeting 5000 Posts in PWD हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पदों को भरने की मंजूरी दी।
कई जगह पटवार सर्कलों को खोलने की मंजूरी दी। नए स्कूलों को खोलने व स्तरोन्नत करने की भी मंजूरी दी है।बैठक में फैसला लिया है कि राज्य के मंत्री और विधायक अब वेतन पर अपना आयकर खुद देंगे। इसके लिए सरकार कानून बदलेगी, जिसके लिए अध्यादेश लाया जाएगा। इससे प्रति सदस्य ढाई लाख रुपये सालाना बचत होगी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में सड़कों के रखरखाव और अन्य शासकीय कार्यों के लिए 5000 श्रमिकों की भर्ती के लिए नीति के प्रारूप को स्वीकृति मिली। इनकी नियुक्ति 4500 रुपये मासिक मानदेय पर होगी। प्रदेश में 145 डाक्टरों के अलावा 100 अन्य पद भी भरेंगे।
Name of Department : PWD
Name of Post : MTW
Total Vacancies : 5000 Posts
Salary : Rs.4500/-
एसएमसी शिक्षकों को एक साल का सेवा विस्तार, परिवहन निगम खरीदेगा 200 नई बसें
कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के सत्र के पीरियड आधार पर नियुक्त एसएमसी शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने का भी फैसला लिया है। ऐसे 2555 शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा इन दोनों ही विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, परिवहन निगम के बेड़े में 200 नई बसें और 5 टेंपो ट्रैवलर जुड़ेंगे। कैबिनेट ने बसों की खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इन बसों की खरीद के लिए निगम 6.71 फीसदी की दर ब्याज से 69 करोड़ रुपये लोन ले सकेगा।
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC
प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे
- BBMB Apprenticeship Recruitment 2026 Apply online for 58 Vacancies
- CSKHPKV Field cum Lab Helper Recruitment 2026 Apply offline
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts








