HP Cabinet Meeting 8200 पदों को भरने की मंजूरी
Himachal Pradesh Cabinet Meeting 8200 पदों को भरने की मंजूरी
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में पदों को भरने के अलावा कई अन्य बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के आठ हजार पदों को एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी के माध्यम से भरने का भी बैठक में फैसला हुआ है। मल्टी टास्क वर्करों की मेरिट आधार पर भर्ती होगी।
नियम 18 के तहत मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर अब इनके पद नहीं भरे जाएंगे। हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद सरकार ने मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर भर्ती ना करने का फैसला लिया था। हालांकि नियम 18 के तहत भर्ती के लिए पात्र आवेदकों को प्राथमिकता मिलेगी। दिव्यांग, एकल नारी, अनाथ बच्चों को इसमें शामिल किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए अंक निर्धारण की नई अधिसूचना जल्द जारी होगी। स्कूलों में करीब 300 वर्कर मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर नियम 18 के तहत हुई भर्ती के तहत नियुक्त भी कर दिए गए हैं।
200 पदों को भरने की मंजूरी
विभिन्न सरकारी विभागों में 200 पदों को भरने और बीडीओ के पद पदोन्नति के आधार पर भरने की भी मंजूरी दी गई है। नादौन, पावंटा और कंडाघाट शहरी निकाय डेवलपमेंट प्लान को हरी झंडी दी गई है। बैठक में रोजगार की गारंटी देने के विधेयक के ड्राफ्ट पर भी चर्चा हुई है।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में जल्द जेओए लाइब्रेरियन के 700 पद भरे जाएंगे।
प्रश्नकाल के दौरान विधायक नरेंद्र ठाकुर के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि इस भर्ती के लिए आरएंडपी नियम बनाए जा रहे हैं। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। लाइब्रेरियन के 122 पद स्वीकृत हैं। इनमें 59 रिक्त हैं। इन रिक्तियों को भरने के लिए वित्त व शिक्षा विभाग के बीच चर्चा जारी है। उधर, विधायक ने कहा कि बीते करीब 20 वर्षों से लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। पात्र लोग ओवरएज हो गए हैं।
Total Vacancies : 89 Posts
MTW : 8000 Posts
Other Posts : 200 Posts
JOA (Lib.) : 700 Posts
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC
प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies
- HPPWD Recruitment 2026 Apply Offline for Driver (Group-C) Vacancies
- AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Apply Online for 16 Project Nurse III, Project Technical Support Posts
- HP High Court Recruitment 2026 Apply Online for 3 Vacancies
- NICL AO Recruitment 2026 Apply online for 321 Posts








