HP Cabinet Meeting 01-03-2023 हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की तीसरी बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी।
भर्ती परीक्षाओं में नकल की रोकथाम के लिए मंत्रिमंडल ने मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग शिमला को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, बोर्ड या अन्य निर्दिष्ट परीक्षाओं में कदाचार की रोकथाम अधिनियम 1984 के तहत लाने का निर्णय लिया गया ताकि किसी भी प्रकार के कदाचार पर रोक व उम्मीदवारों के चयन में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर आयोजित हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के नौ पद नियमित आधार पर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की।
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में रोगियों की सुविधा के दृष्टिगत जनरल मेडिसिन, पैथोलॉजी और रेडियोथेरेपी विभागों में सहायक प्रोफेसर के तीन पद भरने के लिए स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने सीधी भर्ती के माध्यम से सिविल जज के 10 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की। आयुष विभाग में अनुबंध आधार पर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारियों के 15 पदों की बैचवाइज आधार पर भर्ती करने का निर्णय लिया।
Total Sanction Posts : 82 Posts
HPAS : 09 Posts
Civil Judge : 10 Posts
Ayurvedic Pharmacy Officer : 15 Posts
Various Posts : 45 Posts
राज्य के सभी 11 नागरिक एवं सत्र मंडलों तथा नालागढ़, सरकाघाट, सुंदरनगर और घुमारवीं उपमंडलों में अतिसंवेदनशील गवाह बयान केंद्रों में विभिन्न श्रेणियों के 45 पद सृजित करने को भी स्वीकृति प्रदान की।
Download 2000+ HP & Indian GK MCQ e-Book for HPPSC/HPSSC
- HPRCA Hamirpur Recruitment 2026 – Apply Online for 2423 Vacancies
- RRB NTPC UG Recruitment Notification 2026 Apply Online for 1,688 Undergraduate Posts
- BBMB Apprenticeship Recruitment 2026 Apply online for 58 Vacancies
- CSKHPKV Field cum Lab Helper Recruitment 2026 Apply offline
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies







