हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, सप्ताह में दो दिन खुलेंगी ये दुकानें
HP Cabinet Meeting 26th May 2021 हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, सप्ताह में दो दिन खुलेंगी ये दुकानें
HP Cabinet Meeting 26th May 2021 हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में शनिवार को अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू को 26 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है। इससे पहले कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह 6 बजे तक लगाया गया था। कैबिनेट ने फैसला लिया कि सप्ताह में अब तीन घंटे के लिए दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को हार्डवेयर की दुकानें खुली रहेंगी।
अन्य दुकानें पहले की तरह दिन में तीन घंटे के लिए खुली रहेंगी। कैबिनेट ने फैसला लिया कि शहरी क्षेत्रों में जहां पर वन निगम के डिपो हैं, वहां अंतिम संस्कार के लिए प्रदेश सरकार मुफ्त लकड़ी देगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लकड़ी काटने के अधिकार हैं, उनके अनुसार लकड़ी काटी जा सकेगी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन और दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि घरों में ऑक्सीजन सिलिंडर को रिफिल करने की स्थिति नहीं है। कैबिनेट ने परौर, सोलन, मंडी और शिमला में बेड कैपेसिटी बढ़ाने की समीक्षा की। नए मेकशिफ्ट अस्पतालों की स्थापना के बारे में भी चर्चा की गई।
ये भी पढ़े HP State Agriculture Marketing Board Recruitment 2021
अभी ऑक्सीजन की केवल अस्पतालों के लिए ही आपूर्ति की जा रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विस्तार से प्रस्तुति दी।स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों, वैक्सीनेशन की स्थिति के बारे में बताया। हिमाचल में आक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में फिलहाल 5 हजार आक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता है।
ये भी पढ़े HPSEBL Recruitment 2021
हिमाचल में पहले 15 मीट्रिक टन, अब 30 मीट्रिक टन कोटा रहेगा। आने वाले समय में 50 से 55 मीट्रिक टन की आवश्यकता रहेगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मेडिकल कालेजों में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। आक्सीजन की क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सर्वे करने के निर्देश भी दिए गए। महामारी के चलते मंत्रिमंडल ने प्रदेश के लोगों से शादियों को स्थगित करने की अपील की है। अगर स्थगित करने की स्थिति नहीं है तो घर पर 20 लोगों के साथ ही विवाह समारोह होंगे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जो इसकी अनुपालना नहीं करेंगे उन पर डिजास्टर मैनेजमेंट में सख्त कार्रवाई होगी।
Click Here to Download PDF 1600+ HP & Indian GK PDF file
November to April Current Affairs PDF
प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट लेने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में ऐड होने के लिए यंहा क्लीक करे





- HPRCA Hamirpur Recruitment 2026 – Apply Online for 2423 Vacancies
- RRB NTPC UG Recruitment Notification 2026 Apply Online for 1,688 Undergraduate Posts
- BBMB Apprenticeship Recruitment 2026 Apply online for 58 Vacancies
- CSKHPKV Field cum Lab Helper Recruitment 2026 Apply offline
- UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 530 Vacancies







